मुल्तानी मिट्टी ग्लोइंग स्किन

आइए जानते मुल्तानी मिट्टी के बारे में जो skin पर ग्लो ला सकता है

Introduction:-

मुल्तानी मिट्टी के टुकड़े चेहरे के लिए आभूषण की तरह काम करते हैं जो चेहरे के रूखेपन को सोखकर उसे नया लुक देते हैं।आइये जानते हैं इस अनोखे फीचर के बारे में।

Multani Mitti Benefits:-

ये skin में, 5 फायदे पहुंचाती है मुल्तानी मिट्टी

1. एलर्जी से छुटकारा मिलता है:- अगर आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो बस दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाएं और इसे एलर्जी वाली जगह पर लगा लें। आपको इसकी ठंडक से फौरन आराम मिलेगा।

2. ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ता है:- इसे त्वचा या फिर स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्क्यूलेशन में सुधार हो सकता है। शरीर का ब्लड सर्क्यूलेशन जब बेहतर होता है, तो इससे अनावश्यक डेड स्किन निकल जाती है।

3. सूजन कम होती है:- मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती है इसलिए त्वचा की सूजन पर इसे लगाने से आपको आराम पहुंच सकता है। साथ ही सूजन जल्द कम होगी और स्किन चमकेगी भी।

4. एंटीसेप्टिक गुण:- मुल्तानी मिट्टी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घाव का इलाज करने में कारगर साबित होते हैं। बस इसे चोट पर एक पेस्ट की तरह लगाएं, इससे आप कुछ ही देर में बेहतर महसूस करेंगे।

5. पिग्मेंटेशन कम होती है लगातार सूरज की किरणों के संपर्क में आने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इस समस्या के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी और चीनी को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहर पर लगा लें। इससे पिग्मेंटेशन काफी कम हो सकती है।